बहराइच (उत्तर प्रदेश) के कैसरगंज इलाके में शनिवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर दूध पी रहे 4 वर्षीय बच्चे को एक भेड़िया उठाकर ले गया। मौके पर भेड़िये के पैरों के निशान मिले हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम उसे खोजने में जुटी है। बीते हफ्ते भेड़िये के हमले करने के लिए कई मामले सामने आए हैं।