यूपी में चलती कार पर फेंका गया बम, वीडियो आया सामने
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में चलती कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बम फेंक दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस हमले में 2 लोग घायल हो गए हैं। सामने आए वीडियो में बाइक सवार रॉन्ग साइड से आकर कार पर बम फेंकते दिखे जिसके बाद कार से निकलकर लोग इधर-उधर भागते नज़र आए।