यूपी में छांगुर बाबा के भतीजे के मकान पर चला बुलडोज़र

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज़ के बलरामपुर स्थित अवैध मकान पर बुलडोज़र चला है। पुलिस ने बताया है कि मकान के अवैध हिस्सों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे लेकिन सबरोज़ ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। सबरोज़ को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।