यूपी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने अपनी चाची की गला दबाकर की हत्या

शाहजहांपुर (यूपी) में एक युवक द्वारा अपनी चाची की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात महिला के जेठ का बेटा कमरे में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बकौल पुलिस, महिला के विरोध करने पर युवक ने लकड़ी से हमला कर दिया और बेहोश होने पर उसकी हत्या कर दी।