यूपी में छात्रा ने जज से पूछा- क्या कोर्ट पैसे पर बिकता है?; उन्होंने दिया जवाब

गाज़ीपुर (यूपी) में एक कार्यक्रम में 11वीं की एक छात्रा ने जज से पूछा कि क्या कोर्ट पैसे पर बिकता है और क्या कोर्ट कानून पर कायम है? यह सवाल सुनकर पूरा विधि पैनल भौचक्का रह गया। इस पर जज विजय कुमार ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और कोर्ट में सिर्फ सबूत चलते हैं और न्याय मिलता है।