यूपी में छात्र पर पेट्रोल डालकर की गई 'ज़िंदा जलाने' की कोशिश, आरोपी बोला- प्रैंक कर रहा था
मुरादाबाद (यूपी) के हिंदू कॉलेज में गुरुवार को बीकॉम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर निकले एक 21-वर्षीय छात्र पर पेट्रोल डालकर उसे 'ज़िंदा जलाने' की कोशिश की गई। छात्र के शरीर का निचला हिस्सा करीब 8% तक झुलस गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बकौल आरोपी, प्रैंक करने के लिए ज्वलनशील पदार्थ फेंककर लाइटर से जलाया था।