यूपी में छापेमारी में एक घर से मिला ₹2 करोड़ कैश और 62 किलो चांदी
कानपुर (यूपी) में पुलिस ने इंटरनैशनल सट्टेबाज़ी, अवैध शेयर ट्रेडिंग और हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी में ₹2 करोड़ कैश, करीब 62 किलोग्राम चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और नेपाली करेंसी बरामद की है। पुलिसवालों ने मशीन मंगाकर नोटों की गिनती शुरू की और करीब 4 घंटे तक गिनती हुई। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।