उन्नाव (यूपी) में एक पीपल के पेड़ के नीचे कुछ लोगों ने करीब डेढ़ फीट खुदाई की तो वहां से खाटू श्याम की एक मूर्ति निकली है। 25-वर्षीय अमरपाल के मुताबिक, उसे कई महीनों से सपने में खाटू श्याम दिख रहे थे और घर के बाहर वाले पीपल के पेड़ के नीचे खुद के दबे होने की बात कहते थे।