यूपी में ज़मानत पर जेल से रिहा होने पर अपराधी ने मनाया जश्न, रोड शो कर जाम की सड़क

यूपी में हत्या के प्रयास के आरोप में कानपुर की जेल में बंद एक अपराधी ने ज़मानत पर रिहा होने के बाद जमकर जश्न मनाया है। आरोपी के जेल से छूटने पर उसके समर्थकों ने 200 बाइक और दर्जनों गाड़ियों के साथ रोड पर जुलूस निकाला जिससे सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान जमकर आतिशबाज़ी भी की गई।