inshorts

यूपी में जवान लड़के की फोटो दिखाकर 40 साल के शख्स को दूल्हा बनाकर पहुंचे लड़के वाले, टूटी शादी

रायबरेली (यूपी) में लड़के वालों द्वारा दूल्हा बदले जाने का मामला सामने आया है। दुल्हन के भाई के अनुसार, शादी के लिए पानीपत निवासी 20-25 वर्षीय युवक की तस्वीर दिखाई गई थी लेकिन बारात संग आए दूल्हे की उम्र लगभग 40-वर्ष थी इसलिए शादी से मना कर दिया। वहीं, पुलिस ने दूल्हा पक्ष के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।