यूपी में ट्रांसफॉर्मर में उतरा करंट, एक को बचाने गया दूसरा चालक; दोनों ई-रिक्शा चालकों की मौत
मुरादाबाद (यूपी) में शनिवार शाम बारिश के दौरान सड़क किनारे रखे ट्रांसफॉर्मर से उतरे करंट की चपेट में एक ई-रिक्शा चालक आ गया। चालक को बचाने पहुंचे दूसरे ई-रिक्शा चालक को भी करंट लग गया और दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठे हैं।