यूपी में ट्रेन के जनरल कोच में बोरियों में मिलीं ₹1 करोड़ की चांदी, पुलिस को ऐसे हुआ था शक

झांसी (यूपी) रेलवे स्टेशन पर समता एक्सप्रेस की जनरल बोगी से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में चांदी की सिल्लियां बरामद की हैं जिनकी कीमत करीब ₹1 करोड़ बताई जा रही है। आरपीएफ-जीआरपी को चांदी तस्करी की सूचना मिली थी और जब पुलिस जनरल कोच में पहुंची तो एक युवक घबराकर शौचालय की तरफ जाने लगा जिससे उसपर शक हुआ।