inshorts

यूपी में डांट से बौखलाए 2 कर्मियों ने टोल प्लाज़ा के डिप्टी मैनेजर को किया अगवा, उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में छपार टोल प्लाज़ा पर डांट से बौखलाए 2 कर्मियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद डिप्टी मैनेजर को घसीटते हुए कार से अगवा कर ले गए और उसकी हत्या कर दी। डिप्टी मैनेजर का शव मेरठ से बरामद हुआ है।