यूपी में डीएम ऑफिस के परिसर में बना दी गई अवैध मस्जिद, होगी जांच

सहारनपुर (यूपी) में डीएम ऑफिस परिसर में अवैध रूप से मस्जिद बनाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने दावा किया कि कुछ वर्ष पहले बनाई गई मस्जिद में मौलवी के अलावा बाहरी लोग किराए पर रहते हैं। सीएम ऑफिस के आदेश के बाद ज़िलाधिकारी मनीष बंसल ने जांच के निर्देश दिए हैं।