यूपी में डॉक्टर को होटल में किया गया 'डिजिटल अरेस्ट', घर पर छोड़े नोट से पुलिस ने बचाया
बरेली (यूपी) में 'डिजिटल अरेस्ट' के शिकार हुए एक डॉक्टर को पुलिस ने बचा लिया है। दरअसल, साइबर ठगों ने डॉक्टर को घर छोड़कर होटल में रहने पर मज़बूर किया था लेकिन डॉक्टर ने घर से जाने से पहले एक नोट छोड़ दिया जिसके ज़रिए पुलिस ने उन्हें बचाया। पुलिस ने फोन की लोकेशन के ज़रिए डॉक्टर का पता लगाया।