यूपी में डॉक्टर ने महिला का बायां पैर टूटने पर दाहिने पैर का किया ऑपरेशन; हुआ फरार

सुल्तानपुर (यूपी) में एक डॉक्टर द्वारा एक वृद्ध महिला का बायां पैर टूटने पर दाहिने पैर का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, परिजन की शिकायत के बाद महिला के बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया और घटना के बाद से डॉक्टर फरार है। अस्पताल संचालक ने दोनों पैरों में अलग-अलग समस्याएं होने की बात कही है।