यूपी में डॉक्टर पति को सीओ पत्नी ने दी धमकी, बोलीं- कायदे में रहो नहीं तो जेल भेज दूंगी
आज़मगढ़ (यूपी) में मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर ने सीओ के पद पर तैनात पत्नी पर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पति ने बताया कि बेटा होने के बाद से पत्नी उनसे अलग रह रही हैं। बकौल पति, बातचीत की कोशिश करने पर पत्नी कहती हैं, "कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, नहीं तो जेल भेज दूंगी।"