गोरखपुर (यूपी) में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने एक गोदाम से एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक की 2,000 से अधिक पेटियां ज़ब्त की हैं। सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक बेचे जाने की शिकायत मिली थी और गोदाम से ज़ब्त की गईं बोतलों की निर्माण व एक्सपायरी डेट बदली गई है।