inshorts

यूपी में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

लखनऊ (यूपी) में शुक्रवार को आयोजित होली मिलन समारोह में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार होकर पहुंचे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में ऊंट पर सवार पाठक के चारों तरफ गुलाल उड़ रहा है और ढोल नगाड़े की धुन पर लोग झूम रहे हैं। इस दौरान पाठक ने प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं भी दीं।