लखनऊ (यूपी) में मंगलवार देर रात 1 बजे एक तेज़ रफ्तार सूमो गाड़ी ने डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को रौंद दिया जिससे 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत नाज़ुक बनी हुई है। बकौल पुलिस, लोगों को रौंदने के बाद गाड़ी बिजली के पोल से टकराकर रुकी और चालक वाहन छोड़कर भाग गया।