inshorts

यूपी में डिवाइडर से टकराकर SDO की बोलेरो पर पलटा भूसे से भरा ट्रक, ड्राइवर की हुई मौत

रामपुर (यूपी) में नैनीताल हाईवे पर भूसे से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर बिजली विभाग के एसडीओ की बोलेरो गाड़ी पर पलट गया जिसमें बोलेरो सवार ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे के चलते 2 घंटे तक नैनीताल हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन व जेसीबी से ट्रक को खाली कर उठाया और ड्राइवर का शव बरामद किया।