बलिया (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक कोचिंग संचालक और उसकी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, दंपति के शव उनके घर के बाहर सड़क पर पड़े मिले थे। बकौल पुलिस, स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।