inshorts

यूपी में तेंदुए को पकड़ने खेत में घुसे ग्रामीण, जानवर अचानक झपट पड़ा; 9 लोगों को किया घायल

कानपुर (यूपी) में मंगलवार को खेत में छिपे तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए करीब 12 लोग खेत में गए थे। हमले में दो बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। पुलिस और वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।