यूपी में तूफान की तबाही में उखड़ा पेड, दबकर चकनाचूर हो गई कार; वायरल हुआ वीडियो
उन्नाव (यूपी) में तूफान के बीच एक पेड़ उखड़कर कार पर गिरने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। इस घटना में कार चकनाचूर हो गई और सड़क भी ब्लॉक हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 111 लोगों की मौत हो गई।