यूपी में तूफान के दौरान दीवार गिरने से लड़की की हुई मौत, वीडियो आया सामने
आज़मगढ़ (यूपी) में बारिश और तूफान के दौरान एक दीवार गिरने से 5-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। घटना का फुटेज CCTV कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में दो बच्चे छाता लेकर एक गली से गुज़रते हुए दिख रहे हैं तभी अचानक दीवार गिर जाती है। बचाव दल के मलबा हटाने तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।