यूपी में थंडरस्क्वॉल से 89 लोगों की मौत पर व्लादिमीर पुतिन ने जताया शोक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूपी में थंडरस्क्वॉल से 89 लोगों की मौत और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "प्राकृतिक आपदा में अपने परिजन को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" थंडरस्क्वॉल, गरज-चमक के साथ आने वाले तेज़ तूफानी झोंके होते हैं।