यूपी में दारोगा ने चाय बेचने वाले शख्स पर फेंका खौलता हुआ दूध, पीड़ित बुरी तरह झुलसा
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक चाय विक्रेता पर दारोगा ने खौलता हुआ दूध फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बकौल पीड़ित, पुलिस उसे जबरन सट्टेबाज़ी के झूठे आरोप में पकड़ने आई थी जबकि दो दिन पहले कोर्ट से उसे ज़मानत मिल चुकी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में ज़ख्म हैं और हालत चिंताजनक है।