यूपी में दारोगा ने महिला सिपाही से किया रेप व बनाया अश्लील वीडियो, किया गया निलंबित

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दारोगा पर महिला सिपाही से रेप करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर पिछले 2 सालों में कई बार उससे रेप किया है और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। वहीं, आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।