यूपी में दूल्हों की उम्र थी ज़्यादा तो शादी से 8 दिन पहले घर से भागी 2 सगी बहनें
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में 2 सगी बहनों ने शादी से 8-दिन पहले घर से भागकर प्रेमियों से शादी कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार द्वारा तय किए गए रिश्तों में दूल्हों की उम्र अधिक थी जिसके चलते दोनों घर पर किराए के कमरों में रहने वाले युवकों संग भाग गईं। पुलिस ने दोनों बहनों को संभल से बरामद किया है।