जौनपुर (यूपी) में 1-मई को फूलों से सजी कार में जा रहे दूल्हे आज़ाद बिंद की गोलियों से भूनकर हत्या करने के आरोपी व ₹1-लाख के इनामी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। वहीं, मुठभेड़ में हाथ में गोली लगने से इंस्पेक्टर केके सिंह घायल हो गए जबकि एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी।