यूपी में दूल्हे का रंग था सांवला, दुल्हन ने शादी के 8 दिन बाद किया सुसाइड; रेलवे ट्रैक पर मिला शव
कौशाम्बी (यूपी) में शादी के 8-दिन बाद एक नवविवाहिता का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मृतका की पहचान रिंकी देवी के रूप में हुई है जिसकी शादी 2-नवंबर को चरवा क्षेत्र के देशराज से हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दूल्हे के सांवले रंग के कारण दुल्हन नाराज़ थी और उसकी शादी ज़बरदस्ती की गई थी।