यूपी में दुल्हन ने 3 फेरों के बाद तोड़ी शादी, सोने की जगह आर्टिफिशियल गहने मिलने से थी नाराज़
गाज़ियाबाद (यूपी) में बीते दिनों एक दुल्हन ने कथित तौर पर 3 फेरे लेने के बाद शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष ने लड़के वालों पर उसे सोने की जगह आर्टिफिशियल गहने देने और दूल्हे की नौकरी को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में विवाद के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।