यूपी में दिवाली के मौके पर नहीं कटेगी लाइट, कटौती हो तो यहां करें शिकायत

यूपी में दिवाली के मौके पर लखनऊ और बड़े शहरों में बिजली की कटौती नहीं होगी। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लखनऊ मध्य जोन में 8004944663 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा टोल-फ्री नंबर 1912, 1800-1804-334, UPPCL ऐप/वेबसाइट https://www.uppcl.org पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।