मैनपुरी (यूपी) में दबंगों ने एक महिला को अगवा कर उसका 4 महीने तक गैंगरेप किया और अब मामला वापस न लेने पर उसके पति को ज़िंदा जला दिया है। सोमवार सुबह अधजला शव मिलने के बाद परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की। गौरतलब है, गैंगरेप मामले में कुछ दिन बाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी।