यूपी में दलित पुलिसकर्मी की घुड़चढ़ी पर दबंगों ने किया पथराव, घोड़े से गिराया नीचे

बुलंदशहर (यूपी) में दलित पुलिसकर्मी की बारात में इलाके के कुछ दबंगों ने पथराव किया है और दूल्हे को घोड़े से गिरा दिया। आरोप है कि दबंगों ने घुड़चढ़ी के दौरान बारातियों से मारपीट की और डीजे व बैंडवालों को भी भगा दिया। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बकौल रिपोर्ट, दुल्हन भी यूपी पुलिस में है।