inshorts

यूपी में दहेज में ₹5 लाख न मिलने पर ससुराल वालों ने बहू को कमरे में बंदकर सांप से डसवाया

कानपुर (यूपी) में दहेज में ₹5 लाख न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता रेशमा को कमरे में बंद कर कोबरा सांप से डसवाया। गंभीर रूप से घायल रेशमा को उसकी बहन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत 7 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।