inshorts

यूपी में धर्म बदलकर हिंदू बना मुस्लिम युवक, हिंदू रीति-रिवाज से की गर्लफ्रेंड से शादी

बस्ती (उत्तर प्रदेश) में सद्दाम नामक मुस्लिम युवक ने अपनी रज़ामंदी से धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया है और मंदिर में अपनी गर्लफ्रेंड अनु से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। युवक ने अपना नाम बदलकर 'शिव शंकर सोनी' रखा है। युवक और अनु की 10-वर्ष पहले मुलाकात हुई थी और दोस्ती के दौरान दोनों के बीच प्यार बढ़ा।