महराजगंज (उत्तर प्रदेश) में सरकारी स्कूलों में तैनात दो शिक्षकों को ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निलंबित कर दिया है जबकि दो अन्य शिक्षकों के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया है। बीएसए ने बताया कि सोशल मीडिया पर सरकार और धर्म के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में इन शिक्षकों पर यह कार्रवाई की गई है।