यूपी में निकाह के बाद दुल्हन को ले जाने के बदले दूल्हे ने की दहेज की मांग, दिया 3 तलाक

मेरठ (यूपी) में मंगलवार को एक दूल्हे ने निकाह के बाद दुल्हन को ले जाने के बदले दहेज की मांग की और न मिलने पर दुल्हन को 3 तलाक दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे ने कार, बुलेट और ज़ेवर की मांग की थी। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बंधक बनाया और बारातियों को पीट दिया।