inshorts

यूपी में निकली जूनियर असिस्टेंट की नौकरी के लिए बढ़ाई गई पदों की संख्या, 3100 से अधिक हुए पद

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा अलग-अलग विभागों में निकाली गई जूनियर असिस्टेंट की नौकरी के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। यूपीएसएसएससी के अनुसार, अब पदों की संख्या 3166 कर दी गई है। इससे पहले 2702 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2025 है।