नोएडा (उत्तर प्रदेश) में खेलते समय एक निर्माणाधीन मकान में पानी से भरे सेप्टिक टैंक में गिरने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बच्चे के परिजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद तलाश करने पर बच्चे का शव मकान के सेप्टिक टैंक में मिला था।