inshorts

यूपी में नग्न हालत में मिले 2 बच्चों के शव, बंधे थे हाथ-पैर व रेता गया था गला

गोरखपुर (यूपी) में गुरुवार शाम से लापता 2 बच्चों के शव शुक्रवार को एक खेत में मिले और उनकी गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों शव नग्न हालत में थे और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। बच्चे आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे और उनके साथ कुकर्म किए जाने की आशंका जताई गई है।