यूपी में नशे में धुत युवकों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को पीटा, वर्दी भी फाड़ी

मुरादाबाद (यूपी) में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही के साथ नशे में धुत कुछ युवकों ने मारपीट की है जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। एएसपी (सिटी) रणविजय सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों की पहचान के लिए वीडियो की जांच की जा रही है।