नोएडा (यूपी) के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में कथित तौर पर नशे में धुत एक शख्स ने अपनी पत्नी की उंगली दांतों से काटकर अलग कर दी। पुलिस के मुताबिक, 16-अप्रैल को शख्स शराब पीकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी ने जब बचने की कोशिश की तो शख्स ने दांतों से उसकी उंगली काट दी।