यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें, प्रस्ताव को विद्युत नियामक आयोग ने किया खारिज
यूपी में बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। यह लगातार छठा साल है जब प्रदेश में बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बिजली की दरों को बढ़ाने को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने प्रस्ताव रखा था जिसे राज्य विद्युत नियामक आयोग ने खारिज कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, यूपी में 3.5 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं।