हापुड़ (यूपी) की एक रिहायशी सोसायटी में अपने घर के बाहर साइकल चला रहे एक 8-वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें पिटबुल बच्चों को बुरी तरह से काटते दिख रहा है। बच्चे के दादा के अनुसार, पिटबुल ने उनके पोते को कई जगह नोचा है।