यूपी में पेड़ से लटका मिला बुज़ुर्ग का शव; सुसाइड नोट में लिखा- बेटियों को परेशान मत करना
बस्ती (यूपी) में मंगलवार को एक 75-वर्षीय शख्स का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसकी 6 शादीशुदा बेटियां हैं जबकि पत्नी की मौत हो चुकी है और वह बीमारी के चलते खुदकुशी कर रहा है। उसने लिखा है, "मेरी मौत के बाद...मेरी बेटियों को पुलिस परेशान न करे।"