जौनपुर (यूपी) में एक स्कूल के प्रिंसिपल पर आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है जिसके बाद छात्रा के परिजन ने प्रिंसिपल की जमकर पिटाई की है। प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रिंसिपल छात्रा को खेल प्रतियोगिता के लिए ले जाते वक्त सुनसान जगह ले गया था और अश्लील हरकत की थी।