उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के बेटे को बंदूक के दम पर बंधक बना लिया और उसे बुलाने की ज़िद करता रहा। 8 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने शख्स के पैर में गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया है।