यूपी में प्रेमिका की शादी की खबर सुन युवक को लगा सदमा, पानी की टंकी से कूदकर दी जान

बुलंदशहर (यूपी) के सिरौरा गांव में 22 वर्षीय साजिद ने प्रेमिका की शादी की खबर सुनकर पानी की टंकी से छलांग लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक तनाव में था। पुलिस ने परिवार और प्रेमिका पक्ष से पूछताछ की और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।